फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: समय पर शुरू हो इलाज तो मिल सकती है कैंसर से मुक्ति

Tue, 04 Feb 2025 08:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। कैंसर घातक बीमारी तो जरूर है, लेकिन यदि समय रहते इसकी जानकारी हो जाए और तुरंत इलाज शुरू हो जाए तो इसे मात दिया जा सकता है। इसके लिए आमजन में जागरूकता बहुत जरूरी है। यह बातें मंगलवार को विश्व कैंसर दिवस के मौके पर मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर में आयोजित चिकित्सा शिविर में प्राचार्य डॉ. सत्यजीत वर्मा ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कैंसर के प्रति आमजन में जागरूकता फैलाने व इस बीमारी से प्रभावित मरीजों का मनोबल बढ़ाने के लिए हर साल विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है। बीमारी से बचाव के लिए नैतिकता में सुधार और सावधानियों का पालन जरूरी है। हमें कैंसर के प्रति जन-जागरूकता प्रचार-प्रसार एवं इस बीमारी से ग्रसित मरीजों के सहानुभूति तथा सहयोग के लिए एकजुट होना चाहिए।
मेडिसिन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. वीरेंद्र वर्मा ने कहा कि कैंसर का नाम सुनते ही लोग डर जाते हैं। उन्हें लगता है कि अब उनकी मौत निश्चित है, लेकिन ऐसा नहीं है। समय पर रोग की जानकारी होने के बाद दवाओं के नियमित सेवन से भी बहुत से लोग स्वस्थ हुए हैं और सामान्य जीवन जी रहे हैं।
विज्ञापन

एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. पीयूष गुप्ता ने बताया कि मुंह का कम खुलना, छाले-घाव ठीक न होना, मुंह में सफेद, लाल धब्बे होना, भोजन निगलते समय दर्द होना, स्तन में बिना दर्द वाली गांठ, कांख में गांठ व रंग लाल होना आदि लक्षण दिखने पर तुरंत गंभीर हो जाएं और कैंसर की जांच कराएं। इस मौके पर सीएमएस डॉ. अरविंद सिंह, डॉ. देवजीत शर्मा, डॉ. आनंद शुक्ला, डॉ. साकेत गुप्ता, डॉ. एसके वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें