फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: पति ने दूसरी शादी की, विरोध पर पत्नी को पीटा

Thu, 27 Aug 2026 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। महिला थाने में एक महिला ने पति पर दूसरी शादी करने, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना उपनिरीक्षक प्रिया को सौंपी है। जनौरा मकबरा (बेगमगंज) निवासी पम्मी सोनकर ने बताया कि उनका विवाह 28 जून 2010 को अप्पू सोनकर से हुआ था। उनका 13 वर्षीय पुत्र है। आरोप है कि अप्पू ने 16 मई 2024 को कांशीराम कॉलोनी निवासी एक महिला से दूसरी शादी कर ली। विरोध करने पर अप्पू और दूसरी महिला ने लात-घूंसों से पीटा। गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें