मवई। ब्लॉक के ग्राम कंधई का पुरवा मजरे कुशहरी में फांसी लगाकर हुई मौत के मामले में मृतका की मां की तहरीर पर पति के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। शनिवार को ग्राम कंधई का पुरवा मजरे कुशहरी में अमरनाथ कनौजिया की पत्नी सुषमा का शव घर के सामने रखे छप्पर के बड़ेर से साड़ी के फंदे से लटकता हुआ पाया गया था। सुषमा का मायका बाराबंकी जिले के कोतवाली राम सनेहीघाट अंतर्गत ग्राम भेंदुआ ब्रम्हनान है। मृतका की मां वीरवती पत्नी उदयराज की तहरीर पर पुलिस ने पति अमरनाथ कनौजिया के विरुद्ध धारा 80/85 बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष मवई संदीप त्रिपाठी ने बताया कि दहेज हत्या के आरोपी अमरनाथ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।