फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: सुबह उमस और धूप ने सताया, दोपहर में खुशनुमा हुआ मौसम

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। सुबह से ही उमस और धूप ने हर किसी को परेशान करके रख दिया। दोपहर में अचानक मौसम ने मिजाज बदला और आसमान में घने काले बादल घिर आए। तेज हवा चलने लगी। रिमझिम बारिश शुरू हो गई और फिर मौसम खुशगवार हो गया।
विज्ञापन




पिछले कई दिनों से उमस और गर्मी ने हर किसी को बेहाल कर रखा था। पता चलता था कि आसपास ग्रामीण क्षेत्र में कहीं बारिश हुई या फिर पड़ोसी जिलों में बारिश हुई, लेकिन अयोध्या शहर इससे अछूता रह जा रहा था। बुधवार को सुबह की शुरुआत भी उमस और गर्मी के साथ हुई।
दोपहर एक बजे के बाद अचानक मौसम ने बदलाव लिया और फिर आसमान में बादल छा गए, तेज हवा चलने लगी। इससे लोगों को महसूस हुआ कि आसपास कहीं बारिश हो रही है। पता करने पर जानकारी हुई कि सोहावल में बारिश हो रही, पड़ोसी जिले बाराबंकी के कई इलाकों में बारिश हुई और इसी तरह जिले के कुछ अन्य इलाकों में भी बारिश हुई। दोपहर 1:30 बजे के करीब अचानक अयोध्या शहर में भी रिमझिम फुहारें पड़ने लगी। इसके बाद लगातार कभी हल्की तो कभी रिमझिम बारिश होती रही। हवा के झोंके भी चलते रहे। ऐसे में मौसम ने कई दिन बाद हर किसी को सुकून का एहसास कराया।
विज्ञापन

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि अयोध्या शहर में बुधवार को 5.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। जबकि जिले के कुमारगंज में 3.6 मिलीमीटर बारिश हुई। मौसम में इस बदलाव का असर तापमान पर भी पड़ा। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 31.5 रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 26.5 रहा। हवा की गति काफी तेज 9.5 किलोमीटर प्रति घंटा और दिशा दक्षिणी पूर्वी रही। डॉ. मिश्र ने बताया कि अगले 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी और हल्की बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें