फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: जनगणना-2027 में छूट गए मकानों का भी होगा सूचीकरण

Wed, 10 Jun 2026 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। नगर निगम अयोध्या ने जनगणना-2027 के अंतर्गत चल रहे मकान सूचीकरण अभियान को लेकर नागरिकों के लिए सूचना जारी की है। अपर नगर आयुक्त एवं नगर जनगणना अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र की विभिन्न एनयूएलबी (नगर निकाय) सीमाओं में मकानों का सूचीकरण कार्य प्रगति पर है।
विज्ञापन

यदि किसी भवन स्वामी के मकान का सूचीकरण अब तक नहीं हो पाया है अथवा किसी कारणवश उसका मकान गणना कार्य से छूट गया है, तो संबंधित व्यक्ति तत्काल नगर निगम के जोन कार्यालयों से संपर्क कर अपने भवन का सूचीकरण करा सकता है। इससे जनगणना के दौरान किसी भी भवन या परिवार का विवरण छूटने नहीं पाएगा। इसके लिए नगर निगम ने तीनों जोनों के प्रभारी अधिकारियों के नाम और मोबाइल नंबर भी जारी किए हैं। जोन-1 अयोध्या धाम के लिए अशोक कुमार गुप्ता (8922854887), जोन-2 कौशलपुरी के लिए विनय प्रताप सिंह (7311165811) तथा जोन-3 अवधपुरी के लिए सुभाष चंद्र त्रिपाठी (9450044683) से संपर्क किया जा सकता है।
नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने नागरिकों से अपील की है कि वे जनगणना कार्य में सहयोग करें तथा यदि उनका मकान सूचीकरण से छूट गया हो तो शीघ्र संबंधित जोन अधिकारी से संपर्क कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराएं। इससे जनगणना-2027 का कार्य अधिक सटीक एवं प्रभावी ढंग से संपन्न हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें