फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: सेक्स रैकेट चलाने के मामले में होटल संचालक नामजद

Tue, 11 Nov 2025 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। शहर के हासापुर के पास स्थित एक होटल में सेक्स रैकेट चलाने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर इसकी वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने छानबीन के बाद आरोपी संचालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें होटल से एक युवती मिली है, जिसने स्वयं के इस धंधे में शामिल होने का दावा किया है। वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस ने युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। इसके बाद नगर कोतवाली पुलिस ने होटल का निरीक्षण किया। इस दौरान यहां से देह व्यापार में शामिल कोई पुरुष या महिलाएं तो नहीं मिलीं, लेकिन मौके से आपत्तिजनक वस्तुएं मिली हैं।
नगर कोतवाल अश्विनी पांडेय ने बताया कि चौकी इंचार्ज नवीन मंडी जयकिशोर अवस्थी ने होटल का निरीक्षण किया था। स्थानीय लोगों से पूछताछ में भी यहां अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की पुष्टि हुई है। चौकी इंचार्ज की तहरीर पर आरोपी संचालक के खिलाफ केस दर्ज करके जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें