फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: होटल उद्योग के विशेषज्ञों ने छात्रों को कॅरिअर की दिखाई राह

Tue, 10 Mar 2026 08:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय के व्यवसाय प्रबंधन एवं उद्यमिता विभाग ने हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट के विद्यार्थियों के लिए उद्योग विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया। कार्यक्रम में होटल उद्योग से जुड़े विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को आतिथ्य क्षेत्र में कॅरिअर की संभावनाओं और आवश्यक कौशलों की जानकारी दी।
विज्ञापन


कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पार्क रैडिसन होटल के जनरल मैनेजर रणविजय सिंह रहे। उन्होंने अपने संबोधन में हॉस्पिटैलिटी उद्योग के वर्तमान परिदृश्य, रोजगार के अवसरों और ग्राहक सेवा की गुणवत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रो. शैलेन्द्र कुमार वर्मा ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों को उद्योग से सीधे जोड़ने और उन्हें व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. महेंद्र पाल सिंह, समन्वयक पर्यटन प्रबंधन, ने कहा कि इंडस्ट्री- एकेडेमिया संवाद से विद्यार्थियों को उद्योग की वास्तविक कार्यप्रणाली को समझने का अवसर मिलता है, जो उनके भविष्य के लिए लाभदायक है। कार्यक्रम में विभाग के प्राध्यापक डॉ. आशुतोष पांडेय, डॉ. राकेश कुमार और डॉ. अंशुमान पाठक सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें