फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: शोपीस बने अस्पताल के कूलर-पंखे, वार्डों में तप रहे मरीज

Fri, 31 May 2024 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में मरीज को पंखा हांकते तीमारदार।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
अयोध्या। उमस भरी गर्मी व सूरज की तपिश के बीच अब जिला अस्पताल के वार्डों में लगे कूलर और पंखे शोपीस बनकर रह गए हैं। अस्पताल के वार्डों में मरीज भीषण गर्मी में तप रहे हैं। उमस से निजात के लिए वैकल्पिक इंतजाम का सहारा लेना पड़ रहा है। मरीजों के पास बैठकर हाथ से पंखा डुलाते हुए तीमारदारों की रात कट रही है।
विज्ञापन

अमर उजाला की टीम ने बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल का जायजा लिया तो गर्मी में मरीज व तीमारदार हांफते दिखे। बच्चा वार्ड में कहने तो दो-दो स्प्लिट एसी लगे थे, लेकिन उनसे गर्म हवा निकल रही थी। कर्मचारी सीढ़ी लगाकर एसी की मरम्मत करने में जुटे थे। बेचारे तीमारदार अपने बच्चों को हाथ से पंखा डुलाकर हवा दे रहे थे। रौजागांव निवासी दिव्य तिवारी ने बताया कि वार्ड में एसी-पंखा कुछ काम नहीं कर रहा है। बच्चा पहले से बीमार है, ऊपर से यह गर्मी और परेशान कर रही है।
शहर के हैदरगंज, मुगलपुरा निवासी अनवर अली डायरिया और बुखार से पीड़ित होकर मेडिकल वार्ड में भर्ती थे। अस्पताल के पंखे से काम नहीं चला तो परिजन घर से एक टेबल फैन उठा लाए और एक स्टूल पर रखकर उससे मरीज को हवा देने की कोशिश कर रहे थे। तीमारदार दानिश ने बताया कि गर्मी अधिक होने से जैसे सांस फूलने लगी थी। इसलिए वैकल्पिक इंतजाम किया गया। इसी तरह सर्जिकल वार्ड, न्यू इमरजेंसी, ईएनटी समेत अन्य वार्डों में भी मरीज हाथ से पंखा डुलाते नजर आए।
विज्ञापन


-आयुष्मान भारत योजना के वार्ड में एसी लगा है, जहां राहत है। अन्य वार्डों में एसी न होने से परेशानी है। सभी कूलर-पंखों की मरम्मत कराई गई है लेकिन गर्मी अधिक होने से यह परेशानी बढ़ गई है। -डॉ. उत्तम कुमार, प्रमुख अधीक्षक, जिला अस्पताल

जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में मरीज को पंखा हांकते तीमारदार। - फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें