फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: होम डिलीवरी बंद, भोर से ही एजेंसी पर लगी उपभोक्ताओं की लाइन

Sat, 25 Apr 2026 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
तारुन। मनीष इंडेन ग्रामीण वितरक एजेंसी से होम डिलीवरी सुविधा बंद होने से उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यहां गैस सिलिंडर उपलब्ध होने की जानकारी के बाद शनिवार भोर में ही कई उपभोक्ताओं ने लाइन लगा ली। जिला पूर्ति अधिकारी के हस्तक्षेप के बाद उपभोक्ताओं को गैस मिल पाई।
विज्ञापन

मुक्तापुर के 65 वर्षीय चंद्रदेव ने बताया कि शनिवार सुबह चार बजे से लाइन में लगे थे। करीब 300 लोग मौजूद थे, फिर भी गैस मिलने का भरोसा नहीं था। चंद्रदेव ने होम डिलीवरी बहाल करने की मांग की, ताकि इस उम्र में लाइन न लगानी पड़े। कमला विकास नगर के प्रभांशु और भावापुर के रामबरन भी भोर से लाइन में लगे थे। उपभोक्ताओं का आरोप था कि एजेंसी पर कोई यह बताने वाला नहीं था कि होम डिलीवरी मिलेगी या यहीं से वितरण होगा।
उपभोक्ताओं ने मामले की शिकायत जिला पूर्ति अधिकारी से की। चंद्रदेव ने बताया कि शिकायत के बाद गैस का वितरण शुरू हुआ। जिला पूर्ति अधिकारी डीएस मिश्रा ने एजेंसी के प्रबंधक से बात की। उन्होंने लाइन में लगे उपभोक्ताओं को गैस देने का आदेश दिया। साथ ही, होम डिलीवरी के लिए भी निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें