फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: हैलो... जमा कर दीजिए बिल नहीं तो गुल हो जाएगी बिजली

Sat, 30 Aug 2025 08:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। शहर के सभी बिजलीघरों पर बकायेदारों को बिल जमा करने के लिए फोन किया जा रहा है। उन्हें समय पर बकाया न जमा करने पर समस्याओं से अवगत कराया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार इसका फायदा भी सामने आ रहा है। शहर में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगने का काम शुरू हो गया है, लेकिन अभी इसकी रफ्तार सुस्त है। लिहाजा बहुत उपभोक्ता पुराने मीटर का उपभोग ही कर रहे हैं। ऐसे में उनकी हर माह रीडिंग करके उन्हें बिल थमाने के बावजूद कई ऐसे उपभोक्ता हैं, जो बिल जमा करने में दिलचस्प नहीं रहते हैं। इन्हें जागरूक करने व समय पर बकाया बिल जमा करने के लिए शनिवार से उन्हें कॉल किया जा रहा है। एसडीओ संजय सैनी ने बताया कि कॉल करने के बाद बहुत से उपभोक्ता तत्काल बिल जमा कर दे रहे हैं। इस अभियान को और विस्तृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें