फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: चंपत राय सहित तीन पर सुनवाई आज

Mon, 12 Oct 2026 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। चढ़ावा चोरी के मामले में चंपत राय सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग पर सोमवार को सुनवाई होगी। अधिवक्ता संघ ने इस संबंध में अर्जी दी है। पिछली सुनवाई छह तारीख को नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन

थाना राम जन्म भूमि पुलिस ने आख्या प्रस्तुत नहीं की थी। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पीयूष त्रिपाठी ने अगली सुनवाई 12 अक्तूबर को तय की थी। अधिवक्ता संघ के महामंत्री शैलेंद्र जायसवाल ने 19 सितंबर को प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें चंपत राय, अनिल मिश्रा, कृष्ण मोहन, गोपाल राव सहित अज्ञात के विरुद्ध मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में रिपोर्ट दर्ज करने की मांग है। एक अन्य मंदिर चढ़ावा प्रकरण में ट्रस्टी कृष्ण मोहन की रिपोर्ट पर आठ आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल है। यह आरोप पत्र विशेष न्यायाधीश एंटी करप्शन कोर्ट में दाखिल है।-संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें