अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण में आरोपी राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू और सुभाष श्रीवास्तव की नई जमानत अर्जी सोमवार को विशेष न्यायाधीश एंटी करप्शन कोर्ट में दाखिल की गई। प्रभारी न्यायाधीश दीपिका तिवारी ने अर्जी पर सुनवाई के लिए 30 सितंबर की तारीख तय की है।
विशेष न्यायाधीश रजत वर्मा के अवकाश पर होने के कारण अर्जी प्रभारी न्यायाधीश के समक्ष पेश की गई। इससे पहले आरोपियों की जमानत अर्जी पांच सितंबर को दाखिल हुई थी, जिसे 25 सितंबर को निरस्त कर दिया गया था।
आरोपियों के अधिवक्ता कुलशेखर सिंह ने बताया कि 23 सितंबर को आरोप पत्र दाखिल होने के बाद नई जमानत अर्जी प्रस्तुत की गई है। इसमें आरोप पत्र में लगाए गए आरोपों को आधार बनाया गया है।