फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: दो आरोपियों की जमानत पर 19 को सुनवाई

Tue, 15 Sep 2026 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी, गबन और भ्रष्टाचार के मामले में आरोपी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और सुभाष श्रीवास्तव की जमानत अर्जी पर मंगलवार को सुनवाई नहीं हो सकी। विवेचक आशुतोष तिवारी ने अदालत में जांच आख्या दाखिल करने के लिए अतिरिक्त समय मांगा। विशेष न्यायाधीश एंटी करप्शन कोर्ट रजत वर्मा ने प्रार्थना पत्र स्वीकार करते हुए दोनों आरोपियों की जमानत अर्जी पर सुनवाई के लिए 19 सितंबर की तारीख तय की है।
विज्ञापन

मामले में जेल में निरुद्ध छह अन्य आरोपियों की जमानत अर्जियों पर भी विवेचक ने कोर्ट के आदेश के बावजूद आख्या प्रस्तुत नहीं की। इससे उनकी अर्जियों का निस्तारण नहीं हो सका। सभी आठ आरोपियों रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू, सुभाष श्रीवास्तव, अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, मनीष कुमार यादव, करुणेश पाण्डेय और रमाशंकर मिश्रा की जमानत अर्जियां लीगल एड डिफेंस काउंसिल के डिप्टी चीफ कुलशेखर सिंह ने पांच सितंबर को अदालत में दाखिल की थीं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें