फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: मौसम बदलने से सेहत पर खतरा, 344 मरीज पहुंचे अस्पताल

Wed, 25 Feb 2026 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
फोटो -16 कुमारगंज के 100 शैय्या अस्पताल में मरीजों की भीड़- संवाद
विज्ञापन
मिल्कीपुर। मौसम में हो रहे बदलाव का असर अब अस्पतालों तक दिखने लगा है। बुधवार को कुमारगंज अस्पताल में मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई। 344 मरीज उपचार के लिए अस्पताल पहुंचे। सीएमएस डॉ. रवि पांडेय ने बताया कि अधिकतर मरीज सर्दी, खांसी, जुकाम, त्वचा रोग और हड्डी संबंधी समस्याओं से पीड़ित थे। उन्होंने कहा कि दिन-रात के तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है। बताया कि अस्पताल में ओपीडी में मरीजों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में अधिक रही। डॉक्टरों की टीम अस्पताल में आए मरीजों का उपचार कर रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि अस्पताल में आवश्यक दवाएं उपलब्ध हैं। कहा कि मौसम के अनुरूप कपड़े पहनें। ठंडी-गर्म चीजों से परहेज करें और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत चिकित्सक से परामर्श लें। बदलते मौसम में विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें