गौराघाट। सीएचसी तारुन की ओर से बुधवार को ग्राम पंचायत तारडीह स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए एक कैंप लगाया गया। इसमें कुल 187 बच्चों की जांच की गई, जिनमें कुछ में आयरन की कमी पाई गई। डॉ. सुरभि त्रिपाठी और डॉ. अरुण कुमार पटेल ने बच्चों का वजन और लंबाई मापी। उन्होंने अन्य स्वास्थ्य परीक्षण भी किए और जरूरत के अनुसार दवाएं वितरित कीं। परीक्षण के दौरान कुसुम यादव, गायत्री देवी व अन्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कैंप को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।