फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोग्य मेला : सर्दी, खांसी और बुखार का बढ़ा प्रकोप

Sun, 07 Jun 2026 08:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
पीएचसी पनभरिया में मरीजों की जांच करते डॉक्टर।
विज्ञापन
अयोध्या। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में मरीजों की भारी भीड़ रही है। अधिकतर लोग सर्दी, खांसी, जुखाम, बुखार, सांस व त्वचारोग से पीड़ित थे। डॉक्टरों की टीम ने जांच और दवाओं के साथ चिकित्सीय सलाह भी दी।
विज्ञापन

मिल्कीपुर प्रतिनिधि के मुताबिक तहसील क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों सराय धनेठी, अमानीगंज, बवां, गद्दोपुर, खड़भड़िया और पीएचसी शाहगंज में विभिन्न गांवों से आए कुल 195 मरीजों का परीक्षण व उपचार मौजूद डॉक्टरों व उनकी टीम ने किया। तारुन प्रतिनिधि के मुताबिक ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनभरिया, पछियाना, हैदरगंज, विजयनपुर सजहरा में आयोजित आरोग्य मेले में 216 मरीजों का निशुल्क उपचार और 12 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अंशुमान गुप्ता ने बताया कि गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच, खून की कमी वाले मरीजों को आयरन सुक्रोज चढ़ाना, टीबी स्क्रीनिंग एवं जांच, एनसीडी स्क्रीनिंग जैसी सेवाएं भी मरीजों को निशुल्क प्रदान की गईं। बीकापुर प्रतिनिधि के मुताबिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चौरे बाजार 30 और कोछा में 25 मरीजों का पंजीकरण किया गया। पेट दर्द, डायरिया खुजली, बुखार और मौसमी से बीमारियों से लोग पीड़ित थे। मरीजों को चिकित्सीय सलाह देने के साथ दवा दी गई। वहीं मसौधा ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कंदैला रानी बाजार में 33 मरीजों की जांच और दवाएं दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें