मिल्कीपुर/तारुन। गर्भावस्था के दौरान उचित देखभाल व सुरक्षित प्रसव के लिए प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस योजना के तहत शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेष जांच शिविर का आयोजन कर गर्भवती की सेहत की जांच कर दवाएं दी गईं।
मिल्कीपुर प्रतिनिधि के मुताबिक सीएचसी मिल्कीपुर, खंडासा व हैरिंगटनगंज में जांच शिविर कुल 137 महिलाएं प्रसव पूर्व जांच कराने पहुंची। इनमें 14 महिलाएं उच्च जोखिम गर्भधारण की श्रेणी में पाई गई। सीएचसी मिल्कीपुर में 66 महिलाओं की जांच डॉ.पूजा सरोज ने की। खंडासा में 41 गर्भवती महिलाओं की जांच डॉक्टर शिल्पी सिंह तथा हैरिंगटनगंज में डॉक्टर नेहा श्रीवास्तव ने परीक्षण किया।
तारुन प्रतिनिधि के मुताबिक सीएचसी में विशेष कैंप में डॉ. विकास सिंह ने 35 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अंशुमान गुप्ता ने बताया कि जांच के दौरान तीन महिलाओं में उच्च जोखिम गर्भधारण के लक्षण मिले, जिनका उचित प्रबंधन शुरू कर दिया गया है।