फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, एक युवक की मौत

Mon, 15 Jun 2026 07:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
मिल्कीपुर। इनायतनगर क्षेत्र में बारुन पुल के पास दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की जान चली गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन


तारुन क्षेत्र के खेमीपुर निधियावां निवासी फिरोज (35) अपने रिश्तेदार राजू (25) के साथ अयोध्या जा रहे थे। राजू इनायतनगर थाना क्षेत्र के अस्थना गांव का निवासी है। सोमवार दोपहर करीब दो बजे बारुन बाजार पुल के पास यह हादसा हुआ। उनकी मोटरसाइकिल विपरीत दिशा से आ रही एक अज्ञात मोटरसाइकिल से टकरा गई।

टक्कर से फिरोज और राजू गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने फिरोज को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


दूसरा बाइक सवार मौके से भाग निकला। प्रभारी निरीक्षक इनायत नगर राजेश सिंह ने बताया कि घटना की पड़ताल की जा रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर फरार बाइक सवार की तलाश कर रही है। अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें