फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: कबड्डी प्रतियोगिता में हैदरगंज चैंपियन

Fri, 16 Oct 2026 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
प्रतियोगिता में दांव दिखाते ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
तारुन। आरोही संस्थान के प्रथम स्थापना दिवस पर गोदवा बाग में खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं। कबड्डी में हैदरगंज की टीम विजेता बनी। क्रिकेट में तारुन ए की टीम ने खिताब जीता। कबड्डी प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र बनी। इसमें हैदरगंज, तारुन और बीकापुर की टीमों ने हिस्सा लिया। पहले सेमीफाइनल में हैदरगंज ने तारुन को 19-5 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में तारुन ने बीकापुर को टाईब्रेकर में हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में हैदरगंज ने तारुन को 15-5 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
विज्ञापन

क्रिकेट प्रतियोगिता में तारुन ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर में 66 रन बनाए। तारुन बी की टीम 67 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 43 रन ही बना सकी। तारुन ए ने यह मैच 22 रन से जीत लिया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि भारत भूषण, लीलावती, थानाध्यक्ष लालचंद सरोज, विनय, जगदीश गिरी और विनीत ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। संस्थान की पिंकी और मौसम ने परियोजना का उद्देश्य बताया। इसका लक्ष्य महिलाओं-किशोरियों के प्रति हिंसा, भेदभाव और छेड़छाड़ को समाप्त करना है। परियोजना उन्हें सुरक्षित वातावरण और समान अवसर प्रदान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें