फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: 1.5 करोड़ से बनेगी गुरुकुल की भोजनशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। श्री गुरु वशिष्ठ गुरुकुल विद्यापीठ वेद पाठशाला दर्शननगर परिसर में 1़ 5 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक भोजनशाला का निर्माण किया जाएगा। भोजनशाला में 200 बटुक एक साथ बैठकर भोजन कर सकेंगे।
विज्ञापन


गुरुकुल के निदेशक डॉ़ दिलीप सिंह ने बताया कि कार्तिक शुक्ल पक्ष चतुर्दशी यानी 14 नवंबर को सुबह 10 बजे गुरु वशिष्ठ गुरुकुल विद्यापीठ वेद पाठशाला के संस्थापक श्रीराम बल्लभाकुंज के अधिकारी राजकुमार दास व महंत कमल नयन दास की उपस्थिति में गुरुकुल विद्यापीठ के अध्यक्ष महाराजा गंगा सिंह विश्व विद्यालय बीकानेर राजस्थान के कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित भूमि पूजन (शिलान्यास) करेंगे।

भोजनशाला के साथ 11 लाख रुपये की लागत से बनने वाली यज्ञशाला के निर्माण का भी शुभारंभ होगा। यह यज्ञशाला राजस्थान के लाल पत्थरों से बनेगी। इन्हीं पत्थरों से राम मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। निदेशक ने बताया कि भोजनशाला का निर्माण कार्य एक सामाजिक संस्था के सहयोग से होगा। भूमि पूजन में गुरुकुल विद्यापीठ व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थानीय वरिष्ठ अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें