फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु परंपरा सनातन धर्म की एकता का सर्वश्रेष्ठ स्वरूप : श्रीमाली

Tue, 28 Jul 2026 10:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। रामलला की नगरी अयोध्या में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय सिद्धाश्रम साधक परिवार (निखिल मंत्र विज्ञान) के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय 'पारमेष्ठि गुरु शक्ति पूर्णिमा महोत्सव' का मंगलवार को भव्य शुभारंभ हुआ। कारसेवकपुरम स्थित जानकीघाट के समीप आयोजित महोत्सव में देश-विदेश से हजारों साधक शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गणेश पूजन और गुरु पूजन से हुआ।
विज्ञापन


साधकों को संबोधित करते हुए नंदकिशोर श्रीमाली ने कहा कि गुरु परंपरा सनातन धर्म की एकता का सबसे सशक्त स्वरूप है। विभिन्न राज्यों से एक ही भाव से साधकों का एकत्र होना भारतीय संस्कृति की जीवंत पहचान है। उन्होंने कहा कि जो श्रीराम की शरण में आता है, उसका जीवन सफल हो जाता है और गुरु ही शिष्य को सही दिशा प्रदान करते हैं।
उन्होंने साधकों से अंतर्मन को शुद्ध रखने, छोटे-छोटे पलों में आनंद खोजने और जीवन में गुरु के मार्गदर्शन को अपनाने का आह्वान किया। पहले दिन शाम को भव्य शोभायात्रा निकाली गई तथा गुरु भजनों की प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। बुधवार को गुरु पूर्णिमा पर गुरुदीक्षा, शक्तिपात दीक्षा और विशेष साधना का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें