फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: एक तिहाई घट गया गेस्ट हाउस व होम स्टे का किराया

Sat, 27 Apr 2024 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। रामनगरी में तेजी से घट रही श्रद्धालुओं की संख्या का असर कारोबार पर भी पड़ा है। दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। चटख धूप व तेज गर्मी के चलते श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आई है। ऐसे में गेस्ट हाउस व होम स्टे संचालकों ने किराया भी घटा दिया है। होम स्टे में जो कमरे 10 दिन तक पहले तक तीन हजार तक में मिलते थे वे अब एक से डेढ़ हजार में मिल रहे हैं।
विज्ञापन

होम स्टे संचालक सत्येंद्र पांडेय ने बताया कि रामनवमी के बाद से बुकिंग बहुत कम हो रही है। फरवरी व मार्च में कमरे भरे रहते थे। कमरों के बिजली व सफाई का खर्च निकलता रहे इसलिए हजार से डेढ़ हजार तक में भी कमरों की बुकिंग की जा रही है। पहले तीन हजार से 3500 तक किराया मिल जाता था। सुधाकर ने बताया कि श्रद्धालुओं की संख्या बहुत तेजी से घट गई है। तीन-चार दिनों से एक भी कमरे बुक नहीं हुए हैँ। बताया कि पहले ढ़ाई से तीन हजार तक में कमरे बुक हो जाते थे, अब हजार रुपये में भी कमरे बुक कर दे रहे हैं। यही हाल गेस्ट हाउस संचालकों का भी है। गेस्ट हाउस संचालक नवमीलाल ने बताया कि अभी भीड़ बहुत कम आ रही है। इसलिए कमरों का रेट भी गिर गया है। तीन से चार हजार में बुक होने वाले कमरे डेढ़ से दो हजार में बुक हो रहे हैं।
गर्मी की छुट्टियों में भीड़ बढ़ने की संभावना
गर्मी की छुट्टियों में एक बार फिर अयोध्या में भीड़ बढ़ने की संभावना है। गर्मी की छुट्टियां मनाने बड़ी संख्या में पर्यटक व श्रद्धालु अयोध्या आ सकते हैं। ट्रैवल एजेंसी संचालक पंकज ने बताया कि बहुत से फोन कॉल आ रहे हैं, जो मई व जून में अयोध्या व आस-पास के तीर्थस्थलों में भ्रमण के लिए एडवांस गाड़ी बुकिंग करा रहे हैं। ऐसे में अगले दो महीने अयोध्या में फिर भीड़ बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें