फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: वॉलीबाल प्रतियोगिता में हुए शानदार मुकाबले

Tue, 10 Sep 2024 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। डाभासेमर स्थित क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से पं. दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी पर तीन दिवसीय राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित हो रही हे। सीनियर पुरुष वर्ग प्रतियोगिता के दूसरे दिन शानदार मुकाबले हुए।
विज्ञापन

मंगलवार को हुई प्रतियोगिता में अयोध्या ने प्रयागराज व वाराणसी ने सहारनपुर मंडल को 2-0 से हराया। वहीं, मुरादाबाद ने चित्रकुट मंडल को 2-1, प्रयागराज ने गोरखपुर मंडल को 2-0, बरेली ने मिर्जापुर मंडल को 2-0, झांसी ने लखनऊ को 2-0, देवीपाटन ने आगरा को 2-0, झांसी ने मेरठ को 2-0, अयोध्या ने कानपुर को 2-0, बरेली ने बस्ती मंडल को 2-1, झांसी ने वाराणसी को 2-0 से हराया।
इसके अलावा मुरादाबाद ने देवीपाटन को 2-0, आजमगढ ने अलीगढ को 2-0, मेरठ ने सहारनपुर को 2-0, प्रयागराज ने कानपुर को 2-0, वाराणसी ने मेरठ को 2-0, आजमगढ ने बरेली को 2-0, देवीपाटन ने चित्रकूट को 2-1 से हराया। बुधवार को क्वार्टर फाइनल का पहला मैच मुरादाबाद व प्रयागराज, दूसरा मुकाबला वाराणसी और आजमगढ़ व तीसरा मैच झांसी और बरेली मंडल के बीच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें