फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या आने के सौभाग्य के लिए श्रीराम का कृतज्ञ : ज्ञानेश कुमार

Sat, 13 Dec 2025 10:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
28- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को राम मंदिर निर्माण की भव्यता और तकनीक से अवगत कराते श्री
विज्ञापन
अयोध्या। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार शनिवार को सपरिवार अयोध्या पहुंचे। उन्होंने रामलला व हनुमंत लला के दरबार में हाजिरी लगाई। रामलला के दर्शन कर उनका परिवार अभिभूत हो उठा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अयोध्या की पावन धरती पर सपरिवार आने का सौभाग्य मुझे मिला है। इसके लिए मैं प्रभु श्रीराम का कृतज्ञ हूं। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में रामलला विराजमान के दर्शन हमने, हमारी पत्नी और हमारे माता-पिता ने किए हैं। यह सब प्रभु राम की विशेष अनुकंपा से संभव हो पाया है।
इससे पहले सुबह 10 बजे महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचने पर कमिश्नर राजेश कुमार, आईजी प्रवीण कुमार, डीएम निखिल टीकाराम फुंडे, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर और सीडीओ कृष्ण कुमार सिंह समेत प्रशासन और पुलिस के अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

मुख्य चुनाव आयुक्त ने सबसे पहले कनक भवन और दशरथ राजमहल में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद राम मंदिर में हाजिरी लगाई। राम मंदिर पहुंचने पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने उनका अभिनंदन किया और उन्हें मंदिर निर्माण की भव्यता और तकनीक से अवगत कराया। रामलला और राम दरबार के दर्शन करने के बाद हनुमानगढ़ी में शीश नवाया। यहां से वह सरयू घाट गए। यहां पर क्रूज से नदी का भ्रमण किया। यहां से गुप्तार घाट जाकर सरयू पूजन किया। मुख्य चुनाव आयुक्त निजी यात्रा पर रामनगरी पहुंचे थे। इस दौरान सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए। शाम पांच बजे वह एयरपोर्ट से वापस दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें