फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: राधाष्टमी महोत्सव में सरयू जल से हुआ महाभिषेक

Sun, 20 Sep 2026 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। इस्कॉन मंदिर परिसर में शनिवार को श्री राधाष्टमी महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। महोत्सव में बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। दिनभर परिसर राधे-राधे और हरे कृष्ण के जयघोष से गूंजता रहा।
विज्ञापन

देवशेखर विष्णु दास ने सामाजिक सौहार्द और प्रेम का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि राधारानी का जीवन निस्वार्थ प्रेम और समर्पण की शिक्षा देता है। अयोध्या में आयोजित यह महोत्सव राम और श्याम के मिलन का प्रतीक बना। षडभुज गौर दास ने राधारानी की कथा का विस्तार से वर्णन किया।
महोत्सव का मुख्य आकर्षण सरयू नदी के जल से राधारानी का महाभिषेक रहा। इस दौरान शंखनाद और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दूध, दही, घी, शहद और गुलाब जल से अभिषेक किया गया। इसके बाद राधारानी को छप्पन भोग अर्पित किया गया और भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया। -संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें