फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष रहे गोविंद देव गिरी को नहीं बनाया गवाह

Sat, 26 Sep 2026 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अदालत में दाखिल आरोपपत्र में ट्रस्ट के तत्कालीन कोषाध्यक्ष रहे गोविंद देव गिरी को गवाहों की सूची में शामिल नहीं किया गया है। वर्तमान में उन्हें ट्रस्ट का महासचिव बनाया गया है। पूर्व ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र को 17वें, पूर्व महासचिव चंपत राय को 18वें और गोपाल एम. नागरकट्टे को 19वें क्रम पर गवाह बनाया गया है।
विज्ञापन

चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर मुखर रहे ट्रस्ट के पूर्व लेखाधिकारी महिपाल सिंह को भी 133 गवाहों की सूची में शामिल किया गया है। आरोपपत्र के साथ दाखिल सूची में उनका नाम 51वें क्रम पर है। विवेचक आशुतोष तिवारी ने 23 सितंबर को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विशेष अदालत में सभी आठ आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें