फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: पौराणिक धरोहरों की महत्ता से रू-ब-रू हुईं राज्यपाल; सूर्यकुंड-विद्याकुंड व सीताकुंड के किए दर्शन

Thu, 27 Feb 2025 07:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अयोध्या पहुंची राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पौराणिक धरोहरों की महत्ता से रू-ब-रू हुईं। सूर्यकुंड-विद्याकुंड व सीताकुंड के दर्शन किए। 
विज्ञापन
पौराणिक धरोहरों की महत्ता से रू-ब-रू हुईं राज्यपाल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगरी अयोध्या के दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल पहुंची। पहले दिन राज्यपाल अयोध्या की पौराणिक धरोहरों की महत्ता से भी रू-ब-रू हुईं। उन्होंने रामनगरी की पौराणिकता के गवाह सूर्यकुंड, विद्याकुंड व सीताकुंड जाकर दर्शन-पूजन किया और इनकी महत्ता भी जानी। वे धार्मिकता में लीन नजर आईं।

विज्ञापन


राज्यपाल आनंदीबेन पटेल एयरपोर्ट पर सखी स्टोर का उद्घाटन करने के बाद दर्शन नगर स्थित सूर्यकुंड पहुंची। जहां पर उन्होंने अयोध्या विकास प्राधिकरण की ओर से कराए गए सुंदरीकरण को देखा। यहां स्थित प्राचीन सूर्य मंदिर में दर्शन-पूजन किया। यहां की पौराणिक धरोहरों के विषय में जानकारी ली। इसके बाद राज्यपाल सीताकुंड व विद्याकुंड पहुंची। 

उन्होंने सीताकुंड पर पूजा-अर्चना भी की। पंडित अमित पांडेय ने विधिविधान से पूजा-अर्चना संपन्न कराई। यहां करीब 15 मिनट तक सीताकुंड का भ्रमण करने के बाद वह विद्याकुंड पहुंची। विद्याकुंड के सुंदरीकरण कार्य की जानकारी ली। विद्याकुंड पर पर्यटक सुविधा विकसित करने के लिए यहां पेयजल की व्यवस्था की गई है। छतरी, भव्य प्रवेश द्वार, पाथवे, बेंच, दिशा सूचक, बाउंड्रीवॉल का निर्माण, स्तंभ, लाईटिंग के भी इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन


विद्याकुंड पहुंचने पर महंत प्रेमशंकर दास व सौमित्र मिश्र ने राज्यपाल का अभिनंदन किया। महंत ने विद्याकुंड की पौराणिकता महत्ता से राज्यपाल को अवगत कराा। बताया कि त्रेतायुग में भगवान श्रीराम ने अपने भाइयों के साथ विद्याकुंड पर ही शिक्षा ग्रहण की थी।

श्रद्धालु इस कुंड में स्नान करने के बाद विद्यामाता सरस्वती के दर्शन प्राप्त करते हें। कुंड से सटा विद्यादेवी मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। हर माह की अष्टमी पर यहां पूजन करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। उन्होंने विद्याकुंड की परिक्रमा भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें