फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: गोंडा-अयोध्या संपर्क टूटा, पीपा पुल हटाया गया

Sat, 11 Jul 2026 09:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
उखाड़ दिया गया पीपा पुल।
विज्ञापन
सोहावल। सरयू नदी के ढेमवा पुल पार नवाबगंज गोंडा को जोड़ने वाला पीपा पुल दो माह बाद हटा दिया गया है। इसके साथ ही दोनों जनपदों का सीधा संपर्क टूट गया है। अब सरयू नदी के बीच से नाव के सहारे ही आवागमन संभव है।
विज्ञापन


लोगों की सुविधा के लिए एक स्टीमर की निजी सेवा शुरू की गई है। नवाबगंज गोंडा के कई गांवों के लोगों का कारोबार सोहावल से जुड़ा है। हजारों लोग प्रतिदिन इसी रास्ते से आवागमन करते थे। लोक निर्माण विभाग ने गोंडा प्रशासन की पहल पर अप्रैल में लाखों रुपये खर्च कर यह पीपा पुल बनाया था। सरयू में पानी बढ़ने के बाद विभाग ने एक सप्ताह की मशक्कत के बाद पुल को हटा दिया। इससे दोनों जनपदों के लोगों का आवागमन बाधित हो गया है।
निजी स्टीमर संचालक उठाते हैं मजबूरी का फायदा

लोगों की मजबूरी का फायदा उठाते हुए निजी स्टीमर संचालकों ने सेवा शुरू की है। प्रति व्यक्ति 10 रुपये और प्रति वाहन 30 रुपये की वसूली की जा रही है। तहसीलदार प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि एहतियात के तौर पर ढेमवा पुल के रास्ते पर बड़े वाहनों का प्रतिबंध लगा दिया गया है। पैदल और दोपहिया वाहन चालक स्टीमर से आ-जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें