फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: रामकथा पार्क के सामने पलटी गोल्फ कार्ट, तीन श्रद्धालु गंभीर

Sun, 01 Mar 2026 09:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
18-रामकथा पार्क के निकट पलटा गोल्फ कार्ट व घायल यात्री।-संवाद
विज्ञापन
अयोध्या। राम कथा पार्क के सामने रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। कोतवाली अयोध्या के नया घाट चौकी क्षेत्र में धर्मपथ पर एक गोल्फ कार्ट अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। दुर्घटना में तीन श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दो अन्य को हल्की चोटें आईं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गोल्फ कार्ट संख्या-16 सुबह करीब नौ बजे राम कथा पार्क पार्किंग स्थल से पांच श्रद्धालुओं को लेकर राम मंदिर के दर्शन के लिए रवाना हुई थी। राम कथा पार्क गेट के सामने धर्मपथ पर उतरते समय चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे गोल्फ कार्ट डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में तीन लोग वाहन के नीचे दब गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को सीधा कर घायलों को बाहर निकाला और तत्काल श्रीराम अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने बताया कि तीनों के पैरों में कई जगह फ्रैक्चर पाए गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। दो अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
अयोध्या कोतवाल पंकज सिंह के अनुसार गंभीर घायलों की पहचान प्रशांत पटेल, कर्मवीर पटेल और अमन पटेल निवासी राजापुर तालाब, जिला वाराणसी के रूप में हुई है। हादसे के बाद गोल्फ कार्ट चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को सीज कर लिया है और तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें