रामपुर भगन। तारुन थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत दादूपुर के मजरे तिवारी का पुरवा में एक किशोरी का शव पंखे के सहारे लटका मिला है। पिता रामबहोर ने बताया कि उसकी पुत्री प्रतिमा (17) शुक्रवार सुबह काफी देर तक अपने कमरे से बाहर नहीं निकली। आवाज देने पर कोई प्रतिक्रिया अंदर से नहीं आई तो झरोखे से अंदर झांकने पर प्रतिमा पंखे से दुपट्टा के सहारे लटकी दिखी। तारुन थाना अध्यक्ष सुमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर मिली है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।