फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रेमी को बांका से काटा... फिर खुद भी दे दी जान, जानें वो कहानी जिसने खत्म कर दी वर्षों पुरानी प्रेम कहानी

Mon, 30 Dec 2024 06:08 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

प्रेमिका ने प्रेमी को बांके से काटा। फिर खुद भी जान दे दी। आगे पढ़ें और जानें वो कहानी जिसने वर्षों पुरानी प्रेम कहानी एक झटके में खत्म कर दी। 
विज्ञापन
affair/love/ demo - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अयोध्या में दूसरी जगह शादी तय होने के बाद से प्रेमी ने प्रेमिका से दूरी बना ली। उससे बातचीत कम करने लगा तो दोनों में झगड़ा बढ़ गया। बार-बार वह प्रेमिका का मोबाइल नंबर ब्लैकलिस्ट करने लगा। इन्हीं वजहों से प्रेमिका और आक्रोशित हो गई थी। पुलिस ने सोमवार को अपराध छिपाने के आरोप में मृतक के दोस्त और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


इनायतनगर थाना क्षेत्र के पठखौली अगरवा निवासी सरिता प्रजापति (26) का शव बृहस्पतिवार की सुबह बोरी में मिला था। उसके प्रेमी सुल्तानपुर के वल्दीराय थाना क्षेत्र के पूरे फत्ते निवासी विकास पाल की भी लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। जांच में पता चला कि प्रेमी की शादी कुछ माह पूर्व अन्यत्र तय हो गई थी। 

कई बार दोनों में मध्यस्थता कराई

इसके बाद से ही वह प्रेमिका को नजरअंदाज करने लगा था। उससे बात बंद करने पर दोनों में अक्सर झगड़ा होता था। बीच-बीच में प्रेमी उसका नंबर भी ब्लैकलिस्ट कर देता था। तब प्रेमी का दोस्त उसी थाना क्षेत्र के हैधनाकला पूरे बरई निवासी जय सिंह चौरसिया समझौता कराता था। उसने कई बार दोनों में मध्यस्थता कराई थी।
 

मोबाइल नंबर ब्लैकलिस्ट कर दिया था

सोमवार को घटना का खुलासा करते हुए सीओ मिल्कीपुर श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि 22 दिसंबर को भी दोनों का झगड़ा हो गया था। प्रेमी ने युवती का मोबाइल नंबर ब्लैकलिस्ट कर दिया था। बुधवार को युवती ने जय सिंह से संपर्क किया तो उसने विकास से मिलाने के लिए उसे सुल्तानपुर बुलाया था। 
 

फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया

दोनों वहां पहुंचे। वहीं से इनायतनगर थाना क्षेत्र के पाराताजपुर आ गए थे। मिलने के बाद बात बढ़ी तो प्रेमिका सरिता ने प्रेमी विशाल पर बांका से हमला कर दिया। वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। जय सिंह ने घायल विशाल को अस्पताल पहुंचाया। उधर सरिता ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। 
 
विज्ञापन

अपराध छिपाने के लिए शव बोरी में भरकर फेंका

युवती की मौत के बाद जय सिंह और उसकी पत्नी नीतू उर्फ रंगोली डर गई। दोनों ने मिलकर अपराध छिपाने के लिए युवती के शव को बोरी में भरकर फेंक दिया था। युवक की हत्या में प्रयुक्त बांका, खून से सने कपड़े आदि छिपा दिए थे। सोमवार को दोनों आरोपियों को थानाध्यक्ष देवेंद्र पांडेय की टीम ने भाऊपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें