फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: मेधावी छात्रों को साइकिल व छात्राओं को सिलाई मशीन की सौगात

Mon, 05 Jan 2026 09:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
11- मड़ना में स्व. प्रभात सिंह की चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में मेधावी
विज्ञापन
पूरा बाजार। मड़ना में स्व. प्रभात सिंह की चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में 20 हजार जरूरतमंद, असहाय और निराश्रित लोगों को निशुल्क कंबल वितरित किए गए। शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 54 ग्रामसभाओं के 100 मेधावी छात्रों को साइकिल व 30 छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई मशीन वितरित की गई।
विज्ञापन


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश के मत्स्य मंत्री संजय निषाद ने कहा कि जरूरतमंदों, दिव्यांगों और निराश्रितों की सेवा ही सच्ची मानवता है। समाज के सक्षम लोगों को आगे आकर ऐसे कार्यों में योगदान देना चाहिए। ब्लॉक प्रमुख उषा सिंह ने कहा कि यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के प्रति दायित्व का प्रतीक है। स्व. प्रभात सिंह का सपना था कि समाज के हर वर्ग को समान अवसर मिले, जिसे यह आयोजन साकार कर रहा है।

आयोजन समिति के अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक सोच और बदलाव की नींव रखते हैं। गन्ना समिति अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह ने इसे संघर्षरत लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बताया। इस दौरान पूर्व सांसद विनय कटियार, विधायक वेद प्रकाश गुप्त, गोसाईगंज विधायक अभय सिंह, बीकापुर विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, भाजपा महिला मोर्चा की महानगर मंत्री स्वाति सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य शंभूनाथ सिंह, शिक्षक नेता विश्वनाथ सिंह व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें