फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: महराजगंज को हराकर गाजीपुर ने जीता एआरसीसी कप

Wed, 14 Jan 2026 08:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
तारुन। गोदवा बाग़ में आयोजित चार दिवसीय एआरसीसी कप रूल आउट कैनवास बाॅल क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतिम दिन बुधवार को हुए फाइनल मुकाबले में गाजीपुर ने महराजगंज को हरा कर ट्राफी पर कब्ज़ा कर लिया।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करने उतरी गाज़ीपुर की टीम ने 68 रन बनाए जवाब में महराजगंज की टीम 53 रन ही बना सकी और गाजीपुर ने मुकाबला जीत लिया। मैन ऑफ द मैच रोहित और बेस्ट बल्लेबाज आजाद गाज़ीपुर जबकि सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज महराजगंज के नियाज़ रहे। इससे पूर्व पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला मध्य प्रदेश और गाजीपुर के बीच खेला गया। मध्य प्रदेश की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 06 ओवर में 41 रन का स्कोर खड़ा किया जवाब में गाजीपुर की टीम ने 06 विकेट से मुकाबला को अपने नाम करके सेमीफाइनल में प्रवेश किया। दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला ओम क्रिकेट क्लब अयोध्या और बालीपुर के बीच खेला गया। बालीपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह ओवर में 48 रन का स्कोर खड़ा किया जवाब में ओम क्रिकेट क्लब अयोध्या ने सात विकेट से मुकाबला को जीत कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। तीसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला सुल्तानपुर और महाराजगंज की टीमों के बीच खेला गया जिसमें सुल्तानपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 38 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में महाराजगंज ने पांच विकेट से मैच को जीत करके सेमीफाइनल में प्रवेश किया। चौथा क्वार्टर फाइनल मैच टाइगर क्लब अयोध्या और गोसाईगंज के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गोसाईगंज ने 29 रन का स्कोर खड़ा किया जवाब में टाइगर क्लब अयोध्या ने सात विकेट से जीत कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

पहला सेमीफाइनल ओम क्लब अयोध्या और गाजीपुर के बीच खेला गया। गाजीपुर ने तीन विकेट से मुकाबला जीतकर फाइनल में स्थान बनाया। दूसरा सेमीफाइनल टाइगर 11 अयोध्या और महाराजगंज के बीच खेला गया। जिसमें महाराजगंज टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 58 रन बनाई। जवाब में टाइगर 11 अयोध्या बिखरती रही। महाराजगंज टीम फाइनल में स्थान पक्का किया।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में पहले टॉस जीत करके बल्लेबाजी करते हुए गाजीपुर टीम ने निर्धारित आठ ओवर में 64 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में महाराजगंज की टीम 50 रन ही बना सकी। गाजीपुर टीम ने फाइनल मैच को जीत लिया। समापन मौके पर मुख्य अतिथि विधायक अभय सिंह, प्रेम कुमार वर्मा, वीरेंद्र वर्मा, केडी चौबे, अजीत सिंह, पंकज निषाद, धर्मेंद्र वर्मा, संजय सिंह आदि उपस्थित रहे। निर्णायक की भूमिका विवेक सिंह, मनीष सिंह, अमर सिंह ने निभाई। स्कोरर अमित चौरसिया और रवि भारती रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें