विजेता टीम को चेक और ट्राफी सौंपते अतिथि।
- फोटो : विजेता टीम को चेक और ट्राफी सौंपते अतिथि।
भेलसर। रुदौली के गुजरनपुरवा में आयोजित गुजरनपुरवा प्रीमियर लीग टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में जेम स्टोन क्रिकेट क्लब ने आरएनसी क्रिकेट क्लब को चार विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। विजेता टीम को एक लाख इकतीस हजार तथा उपविजेता टीम को 75 हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरएनसी क्रिकेट क्लब ने निर्धारित ओवरों में छह विकेट पर 59 रन बनाए। जेम स्टोन की ओर से मुकेश ने उत्कृष्ट गेंदबाजी करते हुए चार विकेट चटकाए। जवाब में जेम स्टोन क्रिकेट क्लब ने सात ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
कप्तान फिरोज खान ने 20 रन की नाबाद पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाई। फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि सपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एहसान मोहम्मद चौधरी शहरयार रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए कहा कि खेल युवाओं के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और इनके माध्यम से स्वस्थ शरीर व स्वस्थ मस्तिष्क प्राप्त होता है। उन्होंने विजेता, उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व चेक प्रदान किया। मुकेश को मैन ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब सौंपा गया। कार्यक्रम में मुख्य आयोजक तबरेज आलम, शुऐब खान, मोहम्मद इद्रीस, जैनुल अब्दीन आदि मौजूद रहे।