अयोध्या। राम मंदिर परिसर के उत्तरी हिस्से में शुक्रवार दोपहर ग्रीन हाउस के पास जेसीबी से खोदाई के दौरान कुबेर टीला की ओर जाने वाले मार्ग पर गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे दोपहर करीब एक बजे परिसर में गैस का रिसाव शुरू हो गया। करीब आधे घंटे तक दर्शन बाधित रहे।
ग्रीन गैस लिमिटेड की तकनीकी टीम ने मौके पर पहुंचकर पाइपलाइन की मरम्मत की, जिसके बाद दर्शन व्यवस्था बहाल कर दी गई। ट्रस्ट के सुरक्षा प्रभारी कैप्टन केके तिवारी के मुताबिक, खोदाई के दौरान पाइपलाइन फटने से गैस का रिसाव हुआ था। समय रहते रिसाव रोक लिए जाने से कोई नुकसान नहीं हुआ। संवाद