फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: रामलला के राग-भोग के लिए रामकोट में बनेगी गोशाला

Tue, 10 Nov 2026 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। रामलला को शुद्ध और सात्विक दूध, दही व देसी घी उपलब्ध कराने के लिए श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से राम मंदिर के निकट रामकोट क्षेत्र में गोशाला का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

गोशाला निर्माण के लिए विधि-विधान से भूमि पूजन कर कार्य की शुरुआत की गई। यहां देसी नस्ल की गायों का संरक्षण और संवर्धन किया जाएगा। गोशाला में तैयार होने वाले दूध और घी का उपयोग रामलला के राग-भोग और पूजा-अर्चना में किया जाएगा।
धार्मिक समिति के सदस्य राजकुमार दास ने बताया कि रामलला को शुद्ध और सात्विक दुग्ध उत्पाद उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंदिर के निकट गोशाला विकसित की जा रही है। इसमें कामधेनु सहित विभिन्न देसी नस्लों की गायों को रखा जाएगा। गायों की सेवा, सुरक्षा और खान-पान के लिए विशेष प्रबंध किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें