21-डाभासेमर स्टेडियम में आयोजित एपीएल में मौजूद खिलाड़ी।-संवाद
अयोध्या। डाभासेमर स्टेडियम में आयोजित अयोध्या प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांच लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को दो मैच खेले गए। इसमें एक मैच में हिंडन टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 146 रन बनाए। जवाब में गंगा वारियर्स ने लक्ष्य का पीछा करते हुए लीग में मिनट के आधार पर 13.1 ओवर में 3 विकेट खोकर 112 रन बनाकर गंगा वारियर्स ने मैच अपने नाम कर लिया। दूसरे मुकाबले में चंबल चार्जर्स ने 19.1 ओवर में 183 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बेतवा ब्लास्टर्स की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 140 रन ही बना सकी और मैच हार गई। पहले मैच में मैन ऑफ द मैच का खिताब अभिषेक यादव व दूसरे मैच में मैन ऑफ द मैच का खिताब अमित कुमार को दिया गया। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना की ओर से खिलाड़ियों को दोनों खिलाड़ियों को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया है। क्रिकेट एसोसिएशन के जिला सचिव उमेर अहमद ने बताया कि विजेता टीम को 11 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा, जबकि उपविजेता टीम को भी आकर्षक पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।