फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: कल से घर बैठे कर सकेंगे स्वगणना

Sun, 15 Nov 2026 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जनगणना के लिए लोगों को प्रगणक के घर पहुंचने का इंतजार नहीं करना होगा। परिवार के सदस्य घर बैठे ही मोबाइल या कंप्यूटर से अपनी जनगणना संबंधी जानकारी खुद दर्ज कर सकेंगे। इसके लिए सोमवार से स्वगणना की प्रक्रिया शुरू होगी, जो 30 नवंबर तक चलेगी।
विज्ञापन

इस बार जनगणना पेपर लेस होगी। पहले दिन जिले के सांसद, सभी विधायक व अन्य जनप्रतिनिधि स्वगणना करेंगे। इसके बाद एक दिसंबर से प्रगणक घर-घर पहुंचकर परिवारों की जानकारी जुटाएंगे और स्वगणना से दर्ज आंकड़ों का सत्यापन भी करेंगे। जनगणना 2027 के पहले चरण में मकानों की स्थिति और आवास से जुड़ी जानकारी के साथ परिवारों का विवरण एकत्र किया जाएगा। स्वगणना करने वाले प्रत्येक परिवार को एक विशिष्ट 11 अंकों की एसई आईडी मिलेगी। जब प्रगणक घर पहुंचेगा तो परिवार को यह आईडी दिखानी होगी। प्रगणक अपने मोबाइल में उपलब्ध आईडी से इसका मिलान करेगा। जिला जनगणना प्रभारी शैलेंद्र यादव ने बताया कि जिले में इस पूरी प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए 5019 प्रगणकों और 840 सुपरवाइजरों की जिम्मेदारी तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें