फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: 25 मई से शुरू होगा जून माह का निशुल्क राशन वितरण

Sat, 23 May 2026 09:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के तहत जून माह के सापेक्ष नियमित निशुल्क खाद्यान्न वितरण 25 मई से शुरू होगा। यह वितरण 10 जून तक कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि अंत्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 35 किलो खाद्यान्न दिया जाएगा। इसमें 14 किलो गेहूं और 21 किलो चावल शामिल रहेगा। वहीं, पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट पांच किलो खाद्यान्न मिलेगा, जिसमें दो किलो गेहूं और तीन किलो चावल शामिल है।
उन्होंने बताया कि राशन वितरण की अंतिम तिथि 10 जून निर्धारित की गई है। जिन कार्डधारकों का ई-पॉस मशीन पर अंगूठा नहीं लगता है। वह 10 जून को आधार कार्ड और मोबाइल फोन के साथ संबंधित राशन दुकान पर पहुंचकर ओटीपी के माध्यम से अपना खाद्यान्न प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें