फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 1.10 लाख की ठगी

Mon, 21 Jul 2025 09:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
मिल्कीपुर। विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर दो लोगों ने युवक से 1.10 लाख रुपये ठग लिए। इसकी जानकारी युवक को दुबई पहुंचने पर हुई। मामले में अदालत के निर्देश पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इनायत नगर के पलिया जगमोहन सिंह गांव के मो.सुहैल ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तृतीय न्यायालय में प्रार्थना पत्र देते हुए आरोप लगाया कि बरिया निसारू निवासी दीपक तिवारी उनके घर आए और कहा कि हम विदेश में नौकरी लगवाने का काम करते हैं। किसी का कराना होगा तो बताना। इस पर सुहैल ने कहा कि मेरा पासपोर्ट बना है, मेरी ही नौकरी लगवा दें। तब दीपक ने कहा कि वीजा के लिए 1.10 लाख रुपये लगेंगे।

झांसे में आकर 30 हजार रुपये नकद दे दिया। शेष 80 हजार रुपये दीपक व उसके साथी कुलदीप को गूगल पे के माध्यम से दे दिया। पांच सितंबर 2023 को पासपोर्ट, टिकट व वीजा दिया। वह लखनऊ से फ्लाइट से दुबई गए। दुबई एयरपोर्ट पहुंचने पर पता चला कि उनके पास जो वीजा है, वह विजिट वीजा है, नौकरी का नही है। जानकारी होने पर अपने को ठगा महसूस करते हुए दीपक से संपर्क किया तो दीपक ने एक बस का नंबर बता कर जाने के लिए कहा गया।
विज्ञापन


इसके बाद एजेंट आया और एक कमरे में छोड़कर चला गया। इसके बाद घर वालों से टिकट की व्यवस्था कराकर आठ दिन बाद वापस आए। वापस आकर दोनों से अपना पैसा मांगा तो गालियां देते हुए धमकी दी। प्रकरण की सुनवाई करते हुए अदालत ने पुलिस को मुकदमा दर्ज कर विवेचना का आदेश दिया। इनायत नगर थाना प्रभारी रतन शर्मा ने बताया कि अदालत के आदेश पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें