फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: सेना में भर्ती के नाम पर सात लाख रुपये की ठगी, आरोपी रोहित यादव को जमानत नहीं

Wed, 08 Jul 2026 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। सेना में भर्ती कराने के नाम पर सात लाख रुपये वसूलने और फर्जी दस्तावेज बनाने के मामले में आरोपी रोहित यादव को अदालत ने जमानत देने से इन्कार कर दिया है। अपर सत्र न्यायाधीश सप्तम प्रदीप कुमार सिंह ने अपराध की गंभीरता और आरोपी के आपराधिक इतिहास को देखते हुए यह आदेश पारित किया। अभियोजन के अनुसार, थाना गोसाईगंज क्षेत्र के भैरीपुर गांव निवासी सूरज साहू की मुलाकात रोहित यादव से हुई थी। रोहित ने सूरज को बिहार की दानापुर सेना यूनिट में खुली भर्ती होने की बात कही। उसने सूरज के शैक्षिक अभिलेख ले लिए और 12 लाख रुपये में भर्ती कराने का झांसा देकर सात लाख रुपये वसूल लिए। रोहित यादव सूरज को बिहार ले गया, जहां उसका फिजिकल और मेडिकल कराया गया। इसके बाद एक कमरे में परीक्षा भी दिलाई गई। रोहित ने एक कागज दिखाकर सूरज को बताया कि वह स्पेशल भर्ती में चयनित हो गया है और जल्द ही ज्वाइनिंग लेटर आ जाएगा। हालांकि, कोई लेटर नहीं आया। बाद में पता चला कि एडमिट कार्ड और सेलेक्शन लेटर सभी फर्जी थे। सूरज की तहरीर पर थाना गोसाईगंज में रिपोर्ट दर्ज की गई। आरोपी की जमानत अर्जी का एडीजीसी फौजदारी ने विरोध करते हुए कहा कि रोहित ने सेना में भर्ती कराने के नाम पर कई युवकों से ठगी की है। ऐसे ही मामलों में उसके खिलाफ कई प्राथमिकी दर्ज हैं। न्यायाधीश ने पत्रावली पर मौजूद तथ्यों को देखते हुए जमानत अर्जी निरस्त कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें