फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: जमीन बेचने के नाम पर पांच लाख की ठगी

Thu, 30 Jul 2026 08:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। पूराकलंदर क्षेत्र के डाभासेमर में स्थित जमीन बेचने के नाम पर पांच लाख रुपये की ठगी का आरोप है। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज करके छानबीन शुरू की है। बैनामे के 12 साल बाद निर्माण करने पहुंचने पर ठगी की जानकारी हुई है।
विज्ञापन


शहर के शारदापुरम उसरू निवासी रामप्रगट यादव ने एफआईआर में बताया कि उन्होंने 30 अप्रैल 2013 को पुत्री निशा यादव के नाम डाभासेमर में आवासीय स्टेडियम के पीछे 153.34 वर्गमीटर जमीन का बैनामा कराया था। इसके लिए दो बार में पांच लाख रुपये दिए थे। जमीन पर बाउंड्रीवॉल भी बनवाई गई थी। फरवरी 2025 में वह उस जमीन पर मकान बनवाने लगे।

दो दिन बाद शहंशाह नामक व्यक्ति वहां पहुंचा और निर्माण रोकवा दिया। उसने दावा किया कि वर्ष 2021 में उसने इसी जमीन की रजिस्ट्री कराई है। इसके बाद जमीन के अभिलेखों की जानकारी करने पर उसी गाटा संख्या पर छह अन्य लोगों के पहले से कब्जे की बात सामने आई। उनका आरोप है कि आरोपियों ने वास्तविक चौहद्दी छिपाकर कूटरचना के जरिये बैनामा कराया और पांच लाख रुपये हड़प लिए।
विज्ञापन


जमीन या रकम वापस मांगने पर धमकी दे रहे हैं। उन्होंने स्थानीय पुलिस और उच्चाधिकारियों को कई बार शिकायती पत्र दिया लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि 8 जून को विपक्षी नन्हे मियां, योगेंद्र और रामसागर ने उन्हें घर बुलाकर जान से मारने की धमकी दी।

कोतवाल मनोज शर्मा ने बताया कि अशर्फी भवन चौराहा, सुतहटी निवासी मो. इरफान उर्फ नन्हे मिया, हांसापुर निवासी कुसुमा, पूरे हुसैन खां निवासी योगेंद्र कुमार और हांसापुर निवासी रामसागर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें