फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: बैनामा के नाम पर 15.80 लाख रुपये की धोखाधड़ी, मामला दर्ज

Sat, 18 Jul 2026 09:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
मिल्कीपुर। जमीन का बैनामा करने के नाम पर एक व्यक्ति से 15 लाख 80 हजार रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपी ने न तो जमीन का बैनामा किया और न ही रुपये वापस किए। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इनायतनगर थानाक्षेत्र के परवरपारा ढेमा वैश्य गांव निवासी अभिषेक ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि ढेमा वैश्य गांव निवासी राजकुमार और उनके बेटे विकास से जमीन का सौदा तय हुआ था। अभिषेक ने राजकुमार को 10 फरवरी को चेक से 9 लाख 80 हजार रुपये दिए थे। चचेरे भाई सूरज के जरिये विकास को 04 फरवरी को चेक से चार लाख रुपये दिए गए। अभिषेक ने स्वयं विकास को दो लाख रुपये नकद भी दिए थे। इस तरह कुल 15 लाख 80 हजार रुपये का भुगतान किया गया। इस बीच राजकुमार का निधन हो गया। अब विकास सिंह न जमीन का बैनामा कर रहे हैं और न ही रुपये लौटा रहे हैं।
प्रभारी निरीक्षक इनायतनगर राजेश सिंह ने बताया कि अभिषेक की तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह मामला संबंधित धाराओं में दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस धोखाधड़ी के संबंध में सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें