फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: होटल में खाना खा रहे ईरिक्शा चालक को चार युवकों ने पीटा

Fri, 18 Sep 2026 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। मोहबरा अंडरपास के पास होटल में खाना खा रहे ई-रिक्शा चालक की चार युवकों ने पिटाई कर दी। आरोप है कि युवकों ने गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों और लोहे के कड़े से हमला किया। सिर में चोट लगने से चालक घायल हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जौनपुर के सरपतहा थाना क्षेत्र के कटघर रामनगर निवासी सौरभ दूबे वर्तमान में अयोध्या के पाठकापुर स्थित जैसराज तृतीय कॉलेज में रहकर ई रिक्शा चलाते हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 16 सितंबर को दोपहर करीब दो बजे वह मोहबरा अंडरपास की सर्विस लेन स्थित गुप्ता होटल में खाना खा रहे थे।
दो मोटरसाइकिलों से विपिन यादव, कल्लू यादव, अक्षय यादव और नितेश यादव वहां पहुंचे। आरोप है कि चारों ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें पीटना शुरू कर दिया। इसी दौरान लोहे के कड़े से भी हमला किया गया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें