फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: साकेत महाविद्यालय में चार छात्र नकल करते पकड़े गए

Tue, 12 May 2026 07:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। साकेत महाविद्यालय में मंगलवार से शुरू हुई विधि संकाय की परीक्षाओं के पहले दिन चार छात्रों को नकल करते हुए पकड़ा गया। निरीक्षण टीम ने पहली पाली की परीक्षा के दौरान छात्रों के पास से आपत्तिजनक सामग्री बरामद की। नियमानुसार कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य दानपति त्रिपाठी ने बताया कि परीक्षा व्यवस्था को सुचारु और पारदर्शी बनाए रखने के लिए परिसर में विशेष निगरानी रखी जा रही थी। सह केंद्राध्यक्ष अशोक राय और परीक्षा प्रभारी आशुतोष त्रिपाठी ने परीक्षा कक्षों का निरीक्षण किया। इसी दौरान ये चार छात्र अनुचित साधनों का प्रयोग करते पाए गए। पहले दिन विधि परीक्षा में 800 से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए। विश्वविद्यालय की स्नातकोत्तर परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जा रही हैं। पहली पाली सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक संचालित हो रही है। परीक्षा केंद्र में वीके सिंह और अजय सिंह सहित अन्य शिक्षक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें