फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: लापरवाही पर चार सीएचसी अधीक्षकों को चेतावनी

Fri, 23 Oct 2026 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिलाधिकारी के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह की अध्यक्षता में हुई जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। खराब प्रगति मिलने पर संबंधित अधिकारियों को सुधार के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

शैय्या उपयोगिता में बीकापुर, रुदौली और सोहावल में पिछले वर्ष की तुलना में गिरावट पर सुधार करने को कहा गया। प्रथम संदर्भन इकाइयों (एफआरयू) में सिजेरियन प्रसव कम होने पर सीएचसी मिल्कीपुर, रुदौली, पूराबाजार और सोहावल के अधीक्षकों को चेतावनी दी गई। हैरिंगटनगंज, रुदौली और सोहावल में गुणवत्तापरक सर्जरी बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
जननी सुरक्षा योजना में संस्थागत प्रसव की प्रगति कम होने पर हैरिंगटनगंज, रुदौली और सोहावल को सुधार के निर्देश दिए गए। भुगतान में देरी पर जिला महिला चिकित्सालय, मेडिकल कॉलेज, सोहावल और हैरिंगटनगंज के अधीक्षकों व ब्लॉक अकाउंटेंट मैनेजर को चेतावनी दी गई। संस्थागत प्रसव में रुचि नहीं लेने वाली आशाओं को नोटिस जारी कर कार्रवाई करने को कहा गया।
विज्ञापन

आयुष्मान भारत योजना में गोल्डन कार्ड का लक्ष्य पूरा नहीं करने पर सभी ब्लॉक अधीक्षकों को चेतावनी दी गई। नियमित टीकाकरण में मया बाजार, रुदौली, हैरिंगटनगंज और अर्बन क्षेत्र में जीरो डोज वाले बच्चों की संख्या सबसे अधिक मिली। क्षय रोगियों का त्वरित उपचार और डीबीटी भुगतान समय से करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में गर्भवती पंजीकरण, ऑनलाइन ओपीडी, एनसीडी स्क्रीनिंग, एचपीवी टीकाकरण, आरबीएसके और परिवार नियोजन कार्यक्रमों की भी समीक्षा की गई। इसमें सीएमओ डॉ. देवेंद्र कुमार भिटौरिया समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें