फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिल्कीपुर उपचुनाव: चार प्रत्याशियों के पर्चे खारिज... 10 मिले वैध, 20 जनवरी को होगी नाम वापसी

Sat, 18 Jan 2025 10:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

मिल्कीपुर उपचुनाव के लिए किए गए चार प्रत्याशियों के पर्चे खारिज हो गए हैं। वहीं 10 पर्चे वैध मिले हैं। अब 20 जनवरी को नाम वापसी होगी। 
विज्ञापन
Milkipur By-ELection - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की शनिवार को जांच की गई। कुल 14 प्रत्याशियों की ओर से 22 सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया गया था। जांच के बाद 10 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वैध पाए गए।

विज्ञापन


इसमें सपा के प्रत्याशी अजीत प्रसाद व भाजपा के चंद्रभानु पासवान के साथ राम नरेश चौधरी, सुनीता, संतोष कुमार, अरविंद कुमार, कंचनलता, भोलानाथ, वेद प्रकाश, संजय पासी का नामांकन पत्र वैध मिला है। अब 20 जनवरी को नाम वापसी है। उसके बाद प्रत्याशियों को चुनाव निशान का आवंटन कर दिया जाएगा।

नामांकन करने पर कांग्रेस ने दिया नोटिस

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि पार्टी मिल्कीपुर चुनाव में सपा प्रत्याशी अजीत प्रसाद को समर्थन है। कहा कि यह ज्ञात हुआ है कि उप चुनाव में कांग्रेस कार्यकर्ता पूर्व जिला पंचायत सदस्य भोला भारती ने नामांकन किया है। इस कारण उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। 

... तो पार्टी से निष्कासित करने का कार्य करेगी कांग्रेस

जिलाध्यक्ष ने कहा कि यदि वह नामांकन वापस नहीं लेते हैं तो जिला कांग्रेस कमेटी उनको पार्टी से निष्कासित करने का कार्य करेगी। कांग्रेस प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने बताया कि पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता इंडिया गठबंधन के लिए काम कर रहे हैं। पार्टी पूरी तरह से समाजवादी पार्टी अजीत प्रसाद को विजय बनाने के लिए दृढ़ प्रतिज्ञ और संकल्पित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें