फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: किशोर कुणाल के निधन पर सीएम योगी ने जताया दुख, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के थे संस्थापक सदस्य

Sun, 29 Dec 2024 12:07 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के संस्थापक सदस्य किशोर कुणाल का हार्ट अटैक से निधन हो गया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर दुःख व्यक्त किया है। 
विज्ञापन
किशोर कुणाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगरी अयोध्या में धार्मिक न्यास बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष और पटना महावीर मंदिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल का रविवार की सुबह निधन हो गया। हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें फौरन महावीर वात्सल्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पूर्व आईपीएस अधिकारी किशोर कुणाल को कार्डियक अरेस्ट आया है। अस्पताल जाने से पहले उन्होंने दम तोड़ दिया। 74 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से शोक की लहर दौड़ पड़ी है। 

राम मंदिर के लिए 10 करोड़ का दान भी किया

अस्पताल परिसर में आचार्य किशोर कुणाल के बेटे शायन कुणाल, बहू व सांसद शांभवी और समधी व मंत्री अशोक चौधरी फफक पड़े। बेटे और बहू का रो-रोकर बुरा हाल है। किशोर कुणाल ने राम मंदिर निर्माण के लिए 10 करोड़ का दान भी किया है। 

मुकदमे में कई साक्ष्य प्रस्तुत किए थे

राम मंदिर से सटे अमावा मंदिर का संचालन भी महावीर ट्रस्ट की ओर से ही किया जाता है। यहां 2019 से ही राम रसोई का संचालन भी किशोर कुणाल की ओर से किया जा रहा है। रोजाना 5000 श्रद्धालु निशुल्क भोजन ग्रहण करते हैं। राम मंदिर के मुकदमे में भी किशोर कुणाल ने कई साक्ष्य प्रस्तुत किए थे।

सीएम ने व्यक्त किया दुःख 

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के संस्थापक सदस्य, महावीर मंदिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल जी के निधन पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुःख व्यक्त किया। उन्होंने एक्स पर लिखा कि उनका निधन सामाजिक व धार्मिक क्षेत्र की अपूरणीय क्षति है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि शोकाकुल परिजनों एवं शुभचिन्तकों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें