फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: अयोध्या में 24 घंटे रहेंगे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

Fri, 17 May 2024 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शुक्रवार को अयोध्या आ रहे हैं। वे जैन मंदिर में रात्रि विश्राम करेंगे। साथ ही रामलला, हनुमानगढ़ी व कनक भवन में दर्शन-पूजन करेंगे। मां सरयू की आरती में भी शामिल होंगे। पूर्व राष्ट्रपति 24 घंटे रामनगरी में गुजारेंगे। इससे पहले अपने राष्ट्रपति के कार्यकाल के दौरान वे अयोध्या आ चुके हैं।
विज्ञापन


रामनाथ कोविंद बृहस्पतिवार की दोपहर 2:30 बजे वंदे भारत ट्रेन से अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर उतरेंगे। फिर जैन मंदिर रायगंज पहुंचेंगे। यहां विश्राम के बाद शाम 5:55 बजे मां सरयू की महाआरती में शामिल होंंगे। इसके बाद हनुमंतलला के दरबार में हाजिरी लगाएंगे। इसके बाद जैन मंदिर में रात्रि विश्राम करेंगे। शुक्रवार की सुबह रामलला के दरबार में दर्शन-पूजन व आरती करेंगे।
कनक भवन भी जाएंगे। जैन मंदिर में ज्ञानमती माता से आशीर्वाद लेकर वंदे भारत ट्रेन से दोपहर 2:20 बजे रवाना होंगे। उनके आगमन को लेकर जैन मंदिर में तैयारियां चल रही हैं। जैन मंदिर के पीठाधीश स्वामी रवींद्र कीर्ति ने बताया कि पूर्व उपराष्ट्रपति के साथ उनके परिवार सहित 70 लोगों का समूह आ रहा है। उनके अभिनंदन की भव्य तैयारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें