फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने किए रामलला के दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। भारत के प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी एवं कोच वीवीएस लक्ष्मण ने माता-पिता और भाई राम के साथ शनिवार को श्रीरामलला के दर्शन किए। उन्होंने कारसेवकपुरम पहुंचकर तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय से भी भेंट की। देर शाम को सरयू की महाआरती के भी साक्षी बनें। शनिवार शाम को उन्होंने हनुमंतलला के दरबार में हाजिरी लगाई।
विज्ञापन

महासचिव चंपत राय ने पूर्व क्रिकेटर को मंदिर निर्माण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। साथ ही बताया कि 70 एकड़ के मंदिर परिसर में वर्षा जल संचयन के लिए 36 स्थान तैयार किए जा रहे हैं। इसके अलावा पानी की और सीवरेज की मंदिर की अपनी व्यवस्था है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अन्य व्यवस्थाओं के बारे में भी उन्होंने विस्तार से बताया। उल्लेखनीय है कि क्रिकेटर लक्ष्मण अपनी मां के 78वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में परिवार के साथ दर्शन को आए हैं। वे मंदिर परिसर में सेवा देने वाले श्री सत्य साईं संजीवनी चाइल्ड हार्ट केयर सेंटर बंगलूरु के ट्रस्ट से जुड़े हैं। उन्होंने अस्पताल की ओर से यहां दी जा रही सुविधाओं का अवलोकन भी किया। ट्रस्ट के महासचिव से उन्होंने श्रीराम लला को वस्त्र भेंट करने की अभिलाषा व्यक्त की तो उन्हें परिधान तैयार करने वाले से संपर्क करा दिया गया। संजीवनी से जुड़े अनिरुद्ध ने बताया कि लक्ष्मण शनिवार की रात अयोध्या में एक होटल में ठहरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें